बांधवगढ़: भरौला तिराहा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक ही परिवार के तीन लोगों को मारी टक्कर, मामला दर्ज
उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार उनेश कुमार पाल उम्र 35 वर्ष, सोनम पाल उम्र 16 वर्ष और सुशीला पाल, सभी निवासी ग्राम सेमरिया, किसी समारोह से लौटकर घर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम भरौला स्थित बाईपास तिराहा के पास ट्रक क्रमांक MH-40-CM-4790 के चालक पर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया।