शाहबाद: कस्बा थाना क्षेत्र में नरवाई जलाने की लापरवाही से दूसरे खेत तक पहुंची आग, 50 हजार का हुआ नुकसान
Shahbad, Baran | Apr 13, 2026 जानकारी सोमवार दोपहर 2 बजे मिली क्षेत्र में नरवाइयों (फसल अवशेष) में लगाई जा रही आग अब किसानों के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। ताजा मामला कस्बाथाना निवासी किसान रविकुमार मेहता का सामने आया है, जिन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके खेत में आग लगने से हजारों रुपए का नुकसान हो गया।