मुरैना नगर: मुरैना के सौरभ रजक का टीम इंडिया में चयन,अक्टूबर में यूरोप की वर्ल्ड चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम, बढ़ाया जिले का मान।
मुरैना शहर की धौबी वाली गली में रहने वाला सौरभ रजक का टीम इंडिया में चयन हुआ है। चंबल लायंस मार्शल आर्ट्स अकादमी के खिलाड़ी सौरभ अक्टूबर में यूरोप में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप/वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता, कोच सत्यम शर्मा और अकादमी को देते हुए चंबल का नाम विश्व स्तर पर रोशन करने का संकल्प जताया।