दिनारा: दिनारा धनसोई मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में साइकिल सवार राजमिस्त्री की हुई मौत
Dinara, Rohtas | Nov 25, 2024 दिनारा धनसोई मोड़ के समीप सोमवार को सुबह 09 बजे आरा मोहनियां नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन के टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। मृतक थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर निवासी असगर अंसारी उम्र करीब 41 वर्ष बताया जाता है,प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक राजमिस्त्री का काम करता था रोज की तरह राजमिस्त्री का काम करने के लिए साइकिल से जा रहा था तभी अज्ञात वाहन चपेट में