दिनारा: बिलासपुर से पुलिस ने एसी एस टी मामले के एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Dinara, Rohtas | Nov 20, 2024 दिनारा पुलिस ने बिलासपुर से बुधवार को संध्या 04 बजे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव से एसीएसटी एक्ट मामले के अभियुक्त गोरख कुशवाहा उर्फ बिजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है, आवश्यक कारवाई के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।