गोगरी: गोगरी प्रखंड में 50 मत्स्य विक्रेताओं के बीच विपणन किट का वितरण
Gogri, Khagaria | May 28, 2026 मत्स्यजीवी सहयोग समिति गोगरी के मंत्री हेमंत मंडल के द्वारा गुरुवार की दोपहर 12 बजे तक मत्स्य विपणन किट योजना के तहत कुल 50 लाभुकों के बीच किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम गोगरी प्रखंड स्थित मत्स्य कार्यालय, नवल किशोर टोला में आयोजित किया गया। इस योजना के माध्यम से मत्स्य विक्रेता स्वच्छ एवं वैज्ञानिक तरीके से मछली का सुरक्षित भंडारण और बिक्री कर सकेंगे।