चादवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सीकनी रेंची सड़क निर्माण में हो रहे देरी से सैकड़ों ग्रामीण परेशान थे।भारी बारिश के कारण सड़क पर जगह जगह कीचड़ जमा हो गया था।जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था।ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए शनिवार की दोपहर करीब दो बजे समाज सेवी एवं सीकनी ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल रंजन नाथ शाहदेव की पहल पर सड़क मरम्मत कराई गई।