कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र के न्यू विमान नगर में पूजा-सामग्री बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
चकेरी थाना क्षेत्र स्थित न्यू विमान नगर में पूजा सामाग्री बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। पड़ोसियों ने गोदाम मालिक के साथ ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। जाजमऊ सहित तीन फायर स्टेशनों से पहुंची पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। अरविंद शर्मा का चकेरी के विमान नगर स्थित एक मकान में पूजन सामग्री का कारखाना है।