कानपुर: डीसीपी साउथ ने बारावफात के मौके पर निकालने वाले जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण, आयोजकों-थानेदारों को दिए निर्देश
डीसीपी साउथ ने शुक्रवार को नौबस्ता, हनुमंत विहार और बाबूपुरवा क्षेत्र का भ्रमण किया। दरअसल कानपुर साउथ में नौबस्ता, हनुमंत विहार, बाबू पुरवा में बारावफात के बहुत बड़े जुलूस उठते हैं, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं। डीसीपी साऊथ ने भ्रमण के दौरान जुलूस मार्गों को देखा। इसके साथ ही जुलूस आयोजकों से मुलाकात।