कानपुर: चकेरी में ज्वेलर्स की दुकान पर नकली अंगूठी बेचने पहुंचा युवक, दुकानदार ने पकड़कर पुलिस से की शिकायत
चकेरी थाना क्षेत्र के सनिग्वा में नूरी ज्वेलर्स की दुकान पर एक युवक नकली अंगूठी बेचने पहुंचा।ज्वेलर्स ने युवक को पकड़ कर पुलिस से शिकायत की है। ज्वेलर मोहम्मद जाबिर का आरोप है की ज्वेलर्स की दुकान पर आए दिन टप्पेबाजी हो रही है। कई बार पूर्व में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।थाना प्रभारी का कहना है जांच की जा रही है।आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।