कानपुर: साढ़ में सिक्योरिटी गार्ड का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पावर हाउस के पास पड़ा मिला है, पुलिस जांच में जुटी
साढ़ में सिक्योरिटी गार्ड का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पावर हाउस के पास पड़ा मिला है। पास में सल्फास की शीशी भी बरामद हुई है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची साढ़ पुलिस ने परिजनो को सूचना देने के साथ फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। वहीं परिजनों ने पुलिस से अनहोनी होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।