गुरुवार रात को थाना बमरौली कटारा पुलिस टीम द्वारा रात्रि में चैकिंग के दौरान थाना क्षेत्र एत्मादपुर मदरा अण्डरपास के पास से 25000 के इनामी विष्णु पंडित उर्फ भुल्ला पुत्र किशन कुमार शर्मा निवासी कालिन्द्री बिहार आगरा को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। यह भी राज चौहान मर्डर केस में शामिल था इसके पास से तमंचा कारतूस बरामद किया गया है