मेदिनीनगर (डालटनगंज): पोखराहा में पुलिस चेकपोस्ट उखाड़ने के मामले में जेएलकेएम नेता समेत 34 नामजद व 125 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में फोरलेन सड़क के पास पुलिस चेकपोस्ट उखाड़ने के मामले में जेएलकेएम नेता आयशा सिंह, अनिकेत मेहता, अभिषेक पासवान समेत 34 लोगों पर नामजद एवं 125 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी की तलाश तेज की गयी है। सदर एसडीपीओ राजेश यादव एवं सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने शुक्रवार दोपहर तीन बजे मामले की पुष्टि की।