गरखा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Garkha, Saran | Apr 16, 2026 छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर गरखा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर के पास बुधवार की रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान चैनपुर भैंसमारा निवासी 40 वर्षीय दहाउर पंडित के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह छपरा से काम कर घर लौट रहे थे तभी रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई।