हाथरस: गांव बेरगांव के पास सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर, परिजन अस्पताल लाए, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जलेसर रोड गांव बेरगांव के पास सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को परिजन पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टरों ने व्यक्ति को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।