हाथरस: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर त्यागी होटल के पास बाइक सवार 2 सिक्योरिटी गार्ड को ट्रक ने मारी टक्कर, 1 की हुई मौत
हाथरस की सदर तहसील क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे त्यागी होटल गांव कुंवरपुर के पास एक ट्रक ने ड्यूटी कर घर लौट रहे बाइक सवार दो सिक्योरिटी गार्ड को जोरदार टक्कर मार दी, राहगीरों की मदद से उपचार के लिए घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने एक सिक्योरिटी गार्ड को मृत घोषित कर दिया और दूसरे को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया।