मनकापुर पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो चोरी की बाइकें बरामद कीं। पूछताछ में चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ। सोमवार 5 बजे प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय और बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया है।