नैनी सेंट्रल जेल में शनिवार की शाम आत्महत्या करने वाले सजायाफ्ता कैदी उदयराज लोधी की आखिरी बार पत्नी से नवरात्र पर मुलाकात हुई थी। इसके बाद जीवित रहते दंपती ने एक-दूसरे का मुंह नहीं देखा। रविवार की रात उसका शव घर पहुंचा तो पूरा गांव चीत्कारों से गूंज उठा। घटना के बाद से घर-परिवार में सिसकियों और करुण क्रंदन का शोर थमने का नाम नहीं ले रहा है।