रामानुजगंज: अचानक बदला मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश ने दी राहत
रामानुजगंज, गुरुवार। जिले में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट बदल ली। तेज आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश से पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश ने बड़ी राहत पहुंचाई। दोपहर तक तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बना हुआ था, लेकिन अचानक आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं।