पूर्णिया पूर्व: बनमनखी थाना क्षेत्र अंतर्गत फारबिसगंज - कुर्सेला स्टेट हाईवे 77 पर सड़क दुर्घटना में एक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Purnea East, Purnia | Apr 27, 2026
पुर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र अंतर्गत फारबिसगंज - कुर्सेला स्टेट हाईवे77पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चावल की बोरियों के नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ट्रैक्टर पर सरकारी चावल लदा था। मृतक की पहचान अभिनंदन मंडल (40) के रूप में हुई है, जो बनमनखी थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव के रहने वाले थे।