सांगानेर: जयपुर दिल्ली नेशनल हाईवे पर मनोहरपुर के पास केमिकल से भरे टैंकर में अचानक लगी भीषण आग, आसपास के इलाके में मची अफरा-तफरी
जयपुर-दिल्ली हाईवे 48 पर मनोहरपुर क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब ज्वलनशील केमिकल से भरे एक टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने टैंकर के केबिन को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। जिससे केबिन जलकर खाक हो गया। इस दौरान टैंकर चालक ने खुद कर अपनी जान बचाई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।