करकेली: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पोलियो बूथ केन्द्रो मे विधायक बांधवगढ़ ने बच्चो को दवा पिलाकर की अभियान की शुरुआत
Karkeli, Umaria | Jun 28, 2026 विकासखण्ड करकेली अंतर्गत बनाये गए विभिन्न पोलियो बूथ केन्द्रो पर बांधवगढ़ के विधायक शिव नारायण सिंह लल्लू भैया ने 0 से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की।इस दौरान विधायक ने लोगो से कहा कि आइए हर बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर स्वस्थ,सुरक्षित और पोलियो-मुक्त म.प्र. के निर्माण मे सहभागी बने।