सगड़ी: सरदहा बाजार में पिकअप वाहन में ठूंस-ठूंसकर भरे गए 17 मवेशी, कई अधमरे हालत में मिले, ग्रामीणों का गुस्सा फूटा
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत महराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सरदहा बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया । जब ग्रामीणों ने एक पिकअप वाहन में ठूंस-ठूंसकर ले जाए जा रहे मवेशियों की दर्दनाक हालत देखी। जानकारी के अनुसार, सैदपुर गांव से तेरही गौशाला ले जाए जा रहे इन बेजुबान पशुओं के साथ ऐसी क्रूरता की जा रही थी, जिसे देखकर हर किसी का दिल दहल उठा ।