एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत मतदाता सूची से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष–उपाध्यक्ष सहित कई प्रमुख नागरिकों के नाम कटने का मामला अब सियासी विवाद में बदल गया है। मंगलवार को बाड़ी के 15 वार्डों से बड़ी संख्या में नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चिंतामन चौराहे से तहसील कार्यालय तक पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया।