छतरपुर नगर: कुछ मिनटों की बारिश में बहा नगर पालिका का विकास! गायत्री मंदिर तालाब की दीवार ढही, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
छतरपुर में सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे हुई कुछ मिनटों की बारिश ने विकास कार्यों की गुणवत्ता की पोल खोल दी। गायत्री मंदिर तालाब की नव-निर्मित दीवार बारिश का दबाव नहीं झेल सकी और ढह गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और घटिया सामग्री के उपयोग के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि जनता के टैक्स का पैसा पानी में बह गया।