हुज़ूर: भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Huzur, Bhopal | Sep 3, 2025 भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में रहने वाली नवविवाहिताने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। घटना मंगलवार शाम की है।पुलिस ने बॉडी को हमीदिया अस्पताल की मर्चूरी में रखवा दिया था। बुधवार दोपहर जब बॉडी परिजनों को सौंपी गई तो महिला के गले में पहना सोने का मंगलसूत्र नहीं था।