खगौल: दानापुर सदर बाजार में बुलडोजर चलाकर हटाया गया अतिक्रमण
दानापुर छावनी परिषद क्षेत्र के सदर बाजार मुख्य मार्ग पर सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। छावनी प्रशासन ने जेसीबी और बुलडोजर की मदद से सदर बाजार से थाना मोड़ तक सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया। कार्रवाई के दौरान पक्की सीढ़ियां, झोपड़ियां, गुमटियां, होर्डिंग बोर्ड और एस्बेस्टस हटाए गए। जब्त सामान को ट्रैक्टरों से ले जाया गया।