भिनाय: बघेरा गांव में कार के शीशे तोड़कर रुपये चुराने वाले 2 शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bhinay, Ajmer | May 20, 2025 बघेरा गांव में कार का शीशा तोड़कर 1.50 लाख रुपये चोरी करने की वारदात का शहर थाना पुलिस ने मंगलवार शाम 6 बजे खुलासा किया है।मामले में लिप्त दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।घटना गत 18 मई रात बघेरा गांव की है।टोंक जिले के दो आरोपियों रामराज निवासी भरणा कॉलोनी व संजय निवासी घाट दरवाजा को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।जाँच जारी है।