डेरापुर: मियानी गांव में महिला पर लाठी-डंडों से हमला, 3 लोगों पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई
मंगलपुर थाना क्षेत्र के मियानी गांव निवासी पुष्पा देवी पत्नी गोविंद सिंह ने गांव के ही तीन लोगों पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।पीड़िता ने शुक्रवार को करीब 4 बजे थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव के हिमांशु, विमला देवी और तन्नु आए दिन उसके साथ गाली-गलौज करते हैं। जब विरोध किया जाता है तो वे मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।