चूरू: तारानगर रोड़ पर कस्बा चौकी के पास पुलिस ने बाइक पर शराब तस्करी करते युवक को किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Jan 11, 2026 चूरू शहर के तारानगर रोड पर कस्बा चौकी के पास रविवार शाम पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान शराब तस्करी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बीयर के 2 कार्टन बरामद किये हैं, जिन्हें वह बिना लाइसेंस व अनुमति के परिवहन कर रहा था। कोतवाली थाना के सब इंस्पेक्टर किशनाराम बिश्नोई ने बताया कि तारानगर रोड स्थित कस्बा चौकी के पास नाकाबंदी की थी।