चित्रकूट-पहाड़ी के गांव परसौजा में बीते गुरुवार लगी आग में चुन्नीलाल यादव का घर जल गया है,हादसे के वक्त घर के अंदर सो रहे दो मासूम बच्चे अभिजीत (3)व राजकिशोर(6) वर्ष पुत्र शारदा यादव चारपाई पर फंस गए थे,लोगो ने उन्हें बाहर निकाला इस बीच 3 वर्षीय अभिजीत गंभीर रूप से झुलस गया,जिसे प्रयागराज लेजाते समय उसकी मौत हो गई,जिसका शुक्रवार सुबह11 बजे पोस्टमार्टम हुआ है।