मांझी: जय प्रभा सेतु के एप्रोच रोड पर डीजल टैंकर में आग, बड़ा हादसा टला
Manjhi, Saran | Apr 6, 2026 यूपी बिहार बॉर्डर को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु के एप्रोच रोड पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । बलिया से डीजल लेकर आ रहे एक पिकअप तेल टैंकर के इंजन में अचानक आग लग गई। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई आग की लपटे उठते ही राहगीरों ने तुरंत मिट्टी और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया तभी अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया।