वाराणसी के दालमंडी में गरजा बुलडोजर, तेजी से ध्वस्त हो रहे मकान, पीडब्ल्यूडी एक्शन में
Sadar, Varanasi | Mar 30, 2026 वाराणसी के दालमंडी में किए जा रहे चौड़ीकरण के तहत भवनों का ध्वस्तीकरण का कार्य एक बार फिर तेजी से किया जा रहा है। सोमवार को बुलडोजर के साथ पहुंची पीडब्ल्यूडी की टीम ने ध्वस्तीकरण के तहत 30 भवनों को ध्वस्त करने का कार्य शुरू किया। बुलडोजर से ध्वस्तीकरण रजिस्ट्री हो चुके भवनों का किया जा रहा है।