अम्बाला: जीरकपुर में अंबाला के 4 रोटेरियन घायल, चलती कार पर बेकाबू ट्रक पलटा, सभी आईसीयू में भर्ती
Ambala, Ambala | May 31, 2025 पंजाब के जीरकपुर में अंबाला के चार रोटेरियन एक सड़क हादसे में घायल हुए हैं। घायल सभी को मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।जानकारी के अनुसार, चारों रोटेरियन किसी निजी कार्य से चंडीगढ़ गए हुए थे। जिसके बाद वह वापस अंबाला आ रहे थे। इसी बीच जीरकपुर फ्लाईओवर पर एक ट्रक बेकाबू होकर इनकी कार के ऊपर गिर गया।