रहटगांव: साइबर ठगी से बचाव के लिए रहटगांव पुलिस का जागरूकता अभियान।
साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत रहटगांव थाना पुलिस ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही है। पुलिस अधीक्षक हरदा शशांक के निर्देशन में थाना प्रभारी मनोज दुबे ने मगरधा सहित आसपास के गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए।