कांके: कांके थाना क्षेत्र में युवती पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने का आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jul 30, 2025 कांके थाना क्षेत्र में एक युवती पर पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थ फेंकने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार शाम करीब छह बजे प्रेस वार्ता कर एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया था। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया गिरफ्तार आरोपी गणेश सिंह के खिलाफ चुटिया थाना में मारपीट और हत्या के प्रयास के आरोप का मामला दर्ज है