बांसवाड़ा: बांसवाड़ा जिले में पेट्रोल-डीजल संकट गहराया, 90 पैसे बढ़े दाम, कंपनियों की कोटा लिमिट से बढ़ी परेशानी
बांसवाड़ा जिले में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।जिला पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिश्चंद्र कलाल ने मंगलवार शाम 6बजे आरोप लगाया कि कंपनियां जरूरत के मुकाबले कम सप्लाई दे रही है।