गुलाना: अकोदिया में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, जीआरपी ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की, शव परिजनों को सौंपा
अकोदिया बुधवार सुबह 6 बजे रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। लोको पायलट की सूचना पर जीआरपी-आरपीएफ मौके पर पहुंची। पंचनामा बनाकर शव सिविल अस्पताल भिजवाया। पूछताछ के बाद मृतक की पहचान अकोदिया निवासी के रूप में हुई। पोस्टमार्टम बाद दोपहर 12 बजे शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों में शोक का माहौल है।