सिविललाइन पुलिस द्वारा शुक्रवार शाम 7 बजे से 9 बजे तक जैन कॉलेज ग्राउंड, शेरपुरा, पीतलमिल चौराहा व अहमदपुर चौराहे के साथ अहमदपुर रोड पर खुले मैदान और सार्वजनिक स्थलों पर खुलेआम शराब पी रहे लोगों व नशा करने वालो पर कार्रवाई कीसिविललाइन थानाप्रभारी आरके मिश्र ने बताया कि कई बाइक सहित लगभग 18लोगों को थाने लाकर समझाइश देने के साथ ही उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की