दीपावली महापर्व के पावन अवसर पर देपालपुर नगर के सभी सफाई मित्रों को बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा ने अपने घर आमंत्रित किया था। सभी के साथ उन्होंने दिवाली मनाई और सभी को उपहार भी दिया। इस अवसर पर सोमवार शाम 5 बजे चिंटू वर्मा ने देपालपुर को स्वच्छता में नंबर एक पर लाने के लिए हर घर में दो डस्टबिन देने की घोषणा भी की।