गुरु पूर्णिमा: वैदिक संस्कार विद्यापीठ में भव्य गुरु पूजन, 21 ब्राह्मणों ने किया अभिनंदन 🙏✨
वैदिक संस्कार विद्यापीठ में गुरु पूर्णिमा का पर्व अपार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 21 ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य पंडित देवकीनंदन द्विवेदी का अभिनंदन किया। बड़ी संख्या में शिष्यों ने एकत्रित होकर अपने पूज्य गुरुदेव पंडित ब्रजमोहन जी द्विवेदी और आचार्य देवकीनंदन द्विवेदी का विधि-विधान से पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यापीठ परिसर गुरु भक्ति और मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा, जहां सभी ने गुरुदेव के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
#GuruPurnima #UjjainNews #VedicSanskar #GuruPuja #Sitit24News