नौबतपुर: नौबतपुर स्थित आहर में डूबने से 51 वर्षीय महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
नौबतपुर थाना क्षेत्र के तीसखोरा गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 51 वर्षीय महिला की आहर में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान बद्री मांझी की पत्नी सुंदरी देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह सुबह शौच के लिए घर से निकली थीं। आहर के पास अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गईं और डूब गईं। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों