संडीला: कासिमपुर में गोकश ने दरोगा की पिस्टल छीनकर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में आरोपी हुआ घायल
Sandila, Hardoi | Feb 14, 2026 शुक्रवार को गोगावां जोत के पास एक संदिग्ध बाइक से भारी मात्रा में गौमांस बरामद हुआ था। जांच के बाद पुलिस ने रात में ही मुख्य आरोपी मूसा (निवासी रसूलपुर आंट) को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार सुबह जब पुलिस टीम अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और रस्सी बरामद कर वापस लौट रही थी,सई नदी के पास मूसा ने उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह की रिवाल्वर छीन ली।