बरकागाँव: बड़कागांव में भाजपाइयों ने अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती मनाई
प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में बड़कागांव के भाजपाइयों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 100वीं जयंती मनाई। बड़कागांव के दोनों मंडल में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित की गई। बड़कागांव पूर्वी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो की अध्यक्षता एवं उपाध्यक्ष अशोक साहू के संचालन में प्रखंड के नापोखुर्द पंचायत भवन में तथा बड़कागांव पश्चिमी मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी