बरकागाँव: जिला परिषद सदस्य ने जनाजा शेड का शिलान्यास किया
प्रखंड के ग्राम सिरमा में 15 वे वित्त आयोग योजना के अंतर्गत जिला परिषद मद से पश्चिम क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य यासमीन निशा ने जनाजा शेड का शिलान्यास किया। यह शेड का प्राक्कलन राशि 10 लाख रुपए है।मौके पर जिला परिषद सदस्य यासमीन निशा ने कहा कि यहां कब्रिस्तान और कर्बला सामने होने की वजह से खास कर के बरसात के दिनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।