कानपुर: ग्वालटोली में हुई घटना के बाद एक्शन में पुलिस, डीसीपी सेंट्रल ने दिशा निर्देश के साथ की जानकारी
ग्वालटोली में जुलूस के दौरान करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई है। डीसीपी सेंट्रल रामसेवक गौतम ने निर्देश दिए की आलम को त्यौहार रजिस्टर में निर्धारित मानकों के अनुसार ही रखा जाए साथ ही जुलूस के दौरान सावधानी भी बढ़ती जाए। इस दौरान पुलिस लगातार रेंडम चेकिंग भी कर रही है।