परवलपुर थाने में थाना अध्यक्ष ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, झंडे को दी सलामी
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परवलपुर थाना परिसर में शुक्रवार की सुबह 9:20 पर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और झंडे को सलामी दी। इस मौके पर थाने के कर्मचारी, अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।