उदयपुर: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर पर्यटन मंत्री ने परिवार समेत देवगढ़ के शिव मंदिर में भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर उदयपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत देवी टिकरा स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर देवगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री राज्य अग्रवाल शामिल हुए। जहां उन्होंने परिवार समेत भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।