सबलगढ़: बामसौली में अज्ञात जानवर का हमला, तीन बकरियाँ मरीं, पीड़ितों ने थाने में दी शिकायत
सबलगढ़ जनपद की ग्राम पंचायत बामसौली के कोलूडाड़ा गांव में सोमवार रात अज्ञात जानवर ने बाड़े में बंद बकरियों पर हमला कर दिया। हमले में नेकराम जाटव और हरि सिंह जाटव की तीन बकरियों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित पशुपालकों ने मामले की शिकायत की है