झालरापाटन: झालावाड़ सांसद कार्यालय में भाजपा की प्रेस वार्ता, भाजपा ने 'जी राम जी' को ग्रामीण भारत के ऐतिहासिक सुधार का बताया दावा
झालावाड़ के सांसद कार्यालय में बुधवार दोपहर 1:00 बजे (भाजपा) ने 'विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन गारंटी अधिनियम' (VB जी राम जी) को लेकर एक प्रेसवार्ता आयोजित की। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहूर ने इस अधिनियम को ग्रामीण भारत के लिए एक ऐतिहासिक सुधार बताया।